पीएम मोदी को अब तक किस किस सम्मान से सम्मानित किया गया है
Current GK, Indian GK 0 Comments
Total international awards of PM Modi | पीएम मोदी को सम्मान से किया गया सम्मानित | पीएम मोदी को अब तक किस किस सम्मान से सम्मानित किया गया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2-9 जुलाई, 2025 तक आठ दिनों के भीतर पांच देशों की यात्रा की है. ये देश हैं: घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील (जहां उन्होंने ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लिया) और नामीबिया है. पिछले एक दशक में सबसे लंबी यात्रा है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुधवार को अफ्रीकी देश नामीबिया की एक दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एनशिएंट वेलविचिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नामीबिया की आज़ादी के बाद 1995 में शुरू किया गया था और यह नेतृत्व, सेवा और साहस के प्रतीक के रूप में दिया जाता है।
इसका नाम एक अनोखे रेगिस्तानी पौधे वेलविचिया मिराबिलिस पर रखा गया है, जो केवल नामीबिया और आसपास के इलाकों में पाया जाता है और इसे उसकी अनूठी संरचना, लंबी उम्र और जीवन शक्ति के लिए जाना जाता है।
पीएम मोदी को अब तक किस किस सम्मान से सम्मानित किया गया है
इस यात्रा में पीएम मोदी को चार देशों से शीर्ष नागरिक सम्मान प्राप्त हुए:
घाना ने अपना सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ द स्टार घाना’ दिया.
त्रिनिदाद और टोबैगो ने उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ़ द रिपब्लिक ऑफ़ त्रिनिदाद और टोबैगो’ से सम्मानित किया.
ब्राज़ील ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द सदर्न क्रॉस’ दिया.
नामीबिया में सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ द मोस्ट एंशंट वेल्विचिया मिराबिलिस’ से नवाज़ा गया
इन सम्मानों के साथ पीएम मोदी के कुल अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 27 हो चुकी है, जो उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में 2014 से अब तक प्राप्त हुए हैं.
- नामीबिया : ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस
- ब्राजील: ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस
- त्रिनिदाद और टोबैगो: द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद और टोबैगो
- घाना: द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना
- साइप्रस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III
- श्रीलंका: मित्र विभूषणा
- मॉरीशस: ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन
- कुवैत: द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर
- सूडान: द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
- बारबाडोस: ऑनरेररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस अवार्ड
- डोमिनिका: द डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर
- नाइजर: ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर
- रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
- भूटान: ऑर्डर ऑफ सियालपो
- फ्रांस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजियन ऑफ ऑनर
- ग्रीस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर
- मिस्र: ऑर्डर ऑफ द नाइल
- फिजी: कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
- पापुआ न्यू गिनी: ग्रैंड कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लॉगोहु
- पवाउ: अबाकी अवार्ड
- मालदीव: ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन
- अमेरिका: लीजन ऑफ मेरिट बाय द यूएस गवर्नमेंट
- बहरीन: किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां
- अफगानिस्तान: स्टेट ऑर्डर ऑफ घाजी अमीर अमानुल्लाह खान
- सऊदी अरब: द किंग अब्दुलअजीज साश
- संयुक्त अरब अमीरात: ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड
- फलस्तीन: ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन अवार्ड
प्रधानमंत्री मोदी पोर्ट ऑफ स्पेन की दो दिवसीय यात्रा के दौरान कैरेबियाई राष्ट्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता बने।त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने भारतीय प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके वैश्विक नेतृत्व, भारतीय प्रवासियों के साथ गहरे संबंधों और कोविड-19 महामारी के दौरान उनके मानवीय प्रयासों के लिए दिया जा रहा है।
Buy online Rajasthan gk book Railway JE CBT REET PAtwari Book SSC CGL Clerk GD Book Buy online Rajasthan gk book Railway JE CBT REET PAtwari Book SSC CGL Clerk GD Book