आजादी के बाद पहली बार 2027 में होगी जातिगत जनगणना 40 सवालों की सूची जारी

Indian GK 0 Comments
2027 Census

जनगणना 2027 में जाति भी दर्ज होगी जातिगत जनगणना में 40 सवालों की सूची जारी हो गई है लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जनगणना 1 से 30 सितंबर तक होगी। देश के बाकी राज्य में जनसंख्या गणना अगले साल शुरू होगी। 2027 की जनगणना में पहली बार सवालों की सूची में जाति भी शामिल है।

जनगणना-2027: लद्दाख समेत बर्फीले क्षेत्रों में 1 सितंबर से जनगणना

सरकारी आदेश के मुताबिक, बर्फीले क्षेत्रों वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जनगणना की प्रक्रिया पहले शुरू होगी। भारत के रजिस्ट्रार जनरल मृत्युंजय कुमार नारायण के आदेश के अनुसार लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में 1 से 30 सितंबर तक आबादी की गणना की जाएगी।

अधिसूचना के अनुसार, घर-घर जाकर जनसंख्या गणना शुरू होने से पहले 17 से 31 अगस्त तक सेल्फ-एन्यूमेरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में जनसंख्या गणना अगले साल कराई जाएगी।

Daily Visit GK on myshort.in

जनगणना-2027 में पूछी जाएगी वैवाहिक स्थिति से लेकर जाति और शिक्षा तक की जानकारी

जनगणना-2027 के दौरान लोगों से कई तरह की व्यक्तिगत और सामाजिक जानकारियां जुटाई जाएंगी। इनमें वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय उम्र, पति या पत्नी का नाम, राष्ट्रीयता, धर्म और जाति से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। इसके साथ ही माता-पिता का विवरण और दिव्यांगता की स्थिति भी दर्ज की जाएगी।

इसके अलावा मातृभाषा और अन्य भाषाओं के ज्ञान, साक्षरता तथा डिजिटल साक्षरता से संबंधित सवाल भी पूछे जाएंगे। लोगों से यह जानकारी भी ली जाएगी कि वे वर्तमान में किसी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ रहे हैं या नहीं। साथ ही उनकी उच्चतम शैक्षणिक योग्यता, अध्ययन की स्ट्रीम और विषय के बारे में भी जानकारी दर्ज की जाएगी।

आजादी के बाद पहली बार 2027 में होगी जातिगत जनगणना 40 सवालों की सूची जारी

1951 से 2011 तक हुई नियमित जनगणनाओं में सभी जातियों की अलग-अलग गणना नहीं की गई। इस दौरान अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की आबादी का आंकड़ा जरूर दर्ज किया जाता रहा।
2011 में सामाजिक-आर्थिक एवं जाति जनगणना (SECC) के तहत जाति से जुड़ी जानकारी एकत्र की गई थी, लेकिन इसे नियमित जनगणना का हिस्सा नहीं माना गया।
अब जनगणना-2027 में सभी जातियों की व्यापक गणना की जाएगी। यह प्रक्रिया जनसंख्या गणना के दूसरे चरण में होगी और केंद्र सरकार के आधिकारिक PIB दस्तावेज में भी इसका उल्लेख किया गया है।

2027 Census
2027 Census

जनगणना-2027 में पूछे जाएंगे 40 सवालों की सूची जारी

आपका नाम क्या है?
परिवार के मुखिया से आपका क्या संबंध है?
आपका लिंग क्या है? (पुरुष / महिला / अन्य)
आपकी जन्म तिथि और पूर्ण वर्षों में आयु कितनी है?
आपकी वर्तमान वैवाहिक स्थिति क्या है?
विवाह के समय आपकी आयु (पूर्ण वर्षों में) कितनी थी?
आपके पति/पत्नी का नाम क्या है?
आपकी घोषित राष्ट्रीयता क्या है?
आपका धर्म क्या है?
क्या आप अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या किसी अन्य जाति से हैं?
आपके पिता का नाम और विवरण क्या है?
आपकी माता का नाम और विवरण क्या है?
क्या आप किसी प्रकार की दिव्यांगता (विकलांगता) से प्रभावित हैं?
आपकी मातृभाषा क्या है और आप अन्य कौन-कौन सी भाषाएं जानते हैं?
आपकी साक्षरता और डिजिटल साक्षरता (कंप्यूटर/मोबाइल का उपयोग) की स्थिति क्या है?
क्या आप वर्तमान में किसी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ रहे हैं?
आपकी उच्चतम शैक्षणिक योग्यता क्या है और आपका विषय/स्ट्रीम क्या रहा है?
क्या आपने पिछले एक वर्ष के दौरान कभी भी कोई आर्थिक काम किया है?
आपकी आर्थिक गतिविधि किस श्रेणी में आती है?
आपका मुख्य व्यवसाय या पेशा क्या है?
आपके काम/व्यवसाय की उद्योग, व्यापार या सेवा संबंधी प्रकृति क्या है?
काम के आधार पर आपकी वर्ग/श्रेणी क्या है? (जैसे- नियोक्ता, कर्मचारी, स्व-रोजगार आदि)
अगर आप कोई नौकरी या बिजनेस नहीं करते, तो दिनभर मुख्य रूप से क्या काम करते हैं?
यदि आप काम नहीं कर रहे हैं, तो क्या आप काम की तलाश में हैं या काम के लिए उपलब्ध हैं?
आप अपने कार्यस्थल तक कैसे यात्रा करते हैं और कितनी दूरी तय करते हैं?
आपका जन्म स्थान कहां है?
इस स्थान से पहले आपका अंतिम निवास स्थान कौन सा था?
निवास स्थान बदलने (प्रवास/माइग्रेशन) का मुख्य कारण क्या था?
अंतिम बार निवास बदलने के बाद से आप इस गांव/शहर में कितने समय से रह रहे हैं?
आपका स्थायी आवासीय पता क्या है?
वर्तमान में आपके कितने बच्चे जीवित हैं? (केवल विवाहित, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं के लिए)
आपके कुल कितने बच्चे जीवित जन्मे थे? (केवल विवाहित, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं के लिए)
पिछले एक वर्ष के दौरान आपने कितने बच्चों को जन्म दिया? (केवल विवाहित महिलाओं के लिए)
आपने कोविड-19 का टीकाकरण कहां करवाया था?
आपके कुल कितने बैंक खाते हैं?
आपका मोबाइल नंबर क्या है? (यदि उपलब्ध हो)
आपका आधार नंबर क्या है? (यदि उपलब्ध हो)
आपका मतदाता पहचान पत्र (वोटर ID) नंबर क्या है? (यदि उपलब्ध हो)
आपका पासपोर्ट नंबर क्या है? (यदि भारतीय पासपोर्ट धारक हैं)
क्या आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध है?

आधार से बैंक अकाउंट तक, जनगणना में दर्ज होगी पहचान संबंधी जानकारी

इस बार की जनगणना में सामाजिक और आर्थिक जानकारी के साथ-साथ लोगों से पहचान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी ली जाएंगी। अधिसूचना के मुताबिक, जहां उपलब्ध हो वहां मोबाइल नंबर, आधार नंबर, वोटर आईडी, भारतीय पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित विवरण दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा व्यक्ति के पास कुल कितने बैंक खाते हैं, इसकी जानकारी भी मांगी जाएगी। हालांकि, सवालों की सूची में इन दस्तावेजों की उपलब्धता और उनके नंबर से जुड़ी जानकारी को अलग-अलग रूप में शामिल किया गया है।

रोजगार, कारोबार और पलायन की भी जुटाई जाएगी जानकारी

जनगणना के 40 सवालों में रोजगार और कामकाज से जुड़ी जानकारी को भी प्रमुखता दी गई है। पिछले एक साल के दौरान व्यक्ति ने कोई काम किया है या नहीं, उसका व्यवसाय क्या है, वह किस उद्योग या सेवा क्षेत्र से जुड़ा है और उसकी कामगार श्रेणी क्या है—इन सभी पहलुओं की जानकारी दर्ज की जाएगी। वहीं, काम नहीं करने वाले लोगों से काम की तलाश और काम करने के लिए उपलब्ध होने से संबंधित सवाल भी पूछे जाएंगे। इसके अलावा कार्यस्थल तक आने-जाने से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जाएगी।

पलायन और निवास से संबंधित विवरण भी जनगणना में शामिल होगा। इसमें व्यक्ति का जन्मस्थान, पिछला निवास स्थान, पलायन का कारण और वर्तमान स्थान पर रहने की अवधि जैसी जानकारियां ली जाएंगी। महिलाओं से परिवार और बच्चों से जुड़ी विशेष जानकारी भी मांगी जाएगी। वर्तमान में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या अलग रह रही महिलाओं से जीवित बच्चों और जीवन में कुल जन्मे बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी दर्ज की जाएगी।

Caste census to be held in 2027 for the first time since independence; list of 40 questions released.

Buy online Rajasthan gk book Railway JE CBT REET PAtwari Book SSC CGL Clerk GD Book Buy online Rajasthan gk book Railway JE CBT REET PAtwari Book SSC CGL Clerk GD Book

share..Share on Facebook0Share on Google+0Tweet about this on TwitterShare on LinkedIn0